होली को लेकर राजगंज थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी सख्त नजर

By : News11 Bharat
होली को लेकर राजगंज थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी सख्त नजर

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क:
होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर राजगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने की. राजगंज स्थित राजगंज थाना में आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिलाएं, बुजुर्ग एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दिन शरारती तत्वों, हुड़दंग करने वालों तथा लहरिया बाइक चलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा अश्लील या आपत्तिजनक गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी.

शांति समिति में शामिल महिलाओं एवं राजगंज वासियों ने थाना प्रभारी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ होली मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
 
संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।