न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पुलिस रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए बच्चों की खोजबीन में जुटी हुई है. हटिया डीएसपी के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग इलाकों में बच्चों का पोस्टर चिपकाया गया है. 05 वर्षीय अंश और 04 वर्षीय आंशिक कुमारी की खोजबीन को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं. वहीं रांची पुलिस ने घोषणा की है कि बच्चों की जानकारी देने वालों को 51 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा. बता दें कि दोनों बच्चे 02 जनवरी को लापता हुए थे. हटिया डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि बच्चों के बरामदगी में सहयोग करें. शहर के कई इलाको में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की JSSC-CGL परीक्षा से जुड़ी याचिका, परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों और राज्य सरकार की बड़ी जीत
धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए बच्चों की खोजबीन में जुटी पुलिस, जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपए का इनाम की घोषणा
संबंधित सामग्री
दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र
17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां
छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला
पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है
योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ
सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए
डोरंडा थाना क्षेत्र में देर रात सड़क दुर्घटना में हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने कुसाई कॉलोनी के पास की सड़क जाम
सड़क पर विरोध प्रदर्शन गाड़ी मालिक पर कार्रवाई की मांग
पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...
बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।