पुलिस कार्रवाई

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला जिले के चौका थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर डकैती की साजिश का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा गोली, चाकू, दाउली, हथौड़ी, सात मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है. पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में हुई लूट और छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सोमवार को चौका थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि, मतकमडीह के चुटीयाखाल टोला स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ संदिग्ध अपराधी जुटे हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही विशेष पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनसा सिंह मुंडा, चम्बुराम मुंडा उर्फ चमुरा, सोमा मुंडा उर्फ सब्जी, देबेन मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ करपा और रामजीत मुंडा उर्फ मंगरा मुंडा के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से हथियार और अपराध में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए हैं. बरामद मोबाइल फोन में पूर्व की आपराधिक घटनाओं में लूटे गए फोन भी शामिल बताए जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने 19 अगस्त को बनसा स्थित शराब दुकान में लूट के प्रयास, उरमाल के माधुरी पेट्रोल पंप से मोबाइल और रुपये लूटने तथा 3 सितंबर को घाटदुलमी स्थित MOUNT 10 VIEW होटल में मोबाइल छिनतई की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने इन घटनाओं से जुड़े तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. चम्बुराम मुंडा उर्फ चमुरा के खिलाफ पूर्व में UAPA समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज रहा है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों की भी पड़ताल कर रही है.

इस कार्रवाई में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार, कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार मुंडा समेत चौका थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.