बिजली आपूर्ति
एक्सक्लूसिव

29 सितंबर को रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, देखें पूरी डिटेल्स 

विद्युत विभाग की ओर से 29 सितंबर 2026 को विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों में आवश्यक विद्युत कार्य एवं रखरखाव कार्य किए जाएंगे. इसके कारण रांची के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित

By : Ark Sahuliyar
29 सितंबर को रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, देखें पूरी डिटेल्स 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
विद्युत विभाग की ओर से 29 सितंबर 2026 को विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों में आवश्यक विद्युत कार्य एवं रखरखाव कार्य किए जाएंगे. इसके कारण रांची के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें.

कोकर शहरी क्षेत्र:

  • कोकर शहरी विद्युत उपकेंद्र के पावर हाउस फीडर से जुड़े गुड़िया पेट्रोल पंप से नया टोली तक के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 
  • चदरी विद्युत उपकेंद्र के सर्कुलर फीडर से जुड़े कुंदन टायर से जेल रोड तक के क्षेत्र में सुबह 4 बजे से 5 बजे तक विद्युत कार्य के दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी. इस क्षेत्र में 11 केवी लाइन भी करीब एक घंटे के लिए बंद रहेगी.

मोरहाबादी क्षेत्र:

  • मोरहाबादी विद्युत उपकेंद्र के न्यू मोरहाबादी फीडर से जुड़े पार्क प्राइम होटल, मोरहाबादी सब्जी मार्केट, जतरा टांड़ और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
  • पानी टंकी विद्युत उपकेंद्र के बूटी मोड़ फीडर से जुड़े पंचवटी पुरम, मां शांति निवास, पवन मंडल आईएएस कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी.
  • इसके अलावा मोरहाबादी विद्युत उपकेंद्र के न्यू मोरहाबादी फीडर से जुड़े जुडियो मॉल, दुर्गा पंडाल, बोडिया रोड, मोरहाबादी एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

चुटिया और नामकुम क्षेत्र:

  • चुटिया विद्युत उपकेंद्र के कृष्णापुरी फीडर से जुड़े कृष्णापुरी रोड नंबर-5बी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसी फीडर के नियर आलू गोदाम, कृष्णापुरी, चुटिया एवं आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
  • नामकुम विद्युत उपकेंद्र के महादेव मंडा फीडर से जुड़े गायत्री सोसाइटी, आंगन पैलेस के निकट चुटिया और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी.
  • चुटिया विद्युत उपकेंद्र के राम मंदिर फीडर से जुड़े गवर्नमेंट स्कूल, पावर हाउस रोड, चुटिया एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
  • कृष्णापुरी फीडर से जुड़े एलए गार्डन के निकट, विंध्यवासिनी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

कोकर और लालपुर क्षेत्र:

  • कोकर विद्युत उपकेंद्र के लालपुर फीडर से जुड़े महतो होटल, मूर्ति गली, कोकर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
  • इसी फीडर के कोकर डिवीजन कार्यालय, बैंक कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत कार्य के दौरान आपूर्ति बाधित रहेगी.

पुंदाग क्षेत्र में भी प्रभावित रहेगी बिजली:
29 सितंबर को 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र पुंदाग से निकलने वाले 11 केवी आईएसएम फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत केबलिंग का कार्य किया जाएगा. इसके चलते लाजपत नगर, आईएसएम चौक, साहू चौक, सरना टोली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें तथा आवश्यक तैयारियां कर लें.

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा