खेलकूद

वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण

पूर्व अध्यक्ष अमित डुंगडुंग एवं सचिव मोनू बड़ाईक 5 सालो के लिए निष्कासित

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बुधवार को वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष पतरस एक्का की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले भव्य टूर्नामेंट की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. आयोजन समिति ने स्वागत मंडली, मंच संचालन, खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, मैदान की व्यवस्था, सफाई, मेडिकल टीम समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया.बैठक में बताया गया कि इस वर्ष टूर्नामेंट को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए समिति लगातार प्रयास कर रही है. समापन समारोह के अवसर पर वीर शहीद थॉमस सोरेंग की पत्नी एवं उनके परिवार के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा.

बैठक के दौरान आयोजन समिति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए समिति विरोधी गतिविधियों के आरोप में पूर्व अध्यक्ष अमित डुंगडुंग एवं पूर्व सचिव मोनू बड़ाईक को आगामी पांच वर्षों के लिए खेल समिति से निष्कासित करने का निर्णय लिया.समिति के सदस्यों ने कहा कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.

बैठक में बैठक में मुख्य रूप से  खेल के आयोजक राजेश सिंह, पूर्व विधायक बसन्त लौंगा,अध्यक्ष पतरस एक्का,नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, सचिव सम्मिउल्लाह , कोषाध्यक्ष  जैक्सन किंडो (जॉनी), सह सचिव आनंद डांग, महामंत्री  मो.समशूल, साथ मे सभी पदाधिकारी   अजित नवरंगी, प्रताप बाड़ा, अनुराग मिंज, कंचन कबीर , विशाल अम्बर तिर्की, कृष्णा बड़ाईक, बीरेंद्र सिंध्या, बीरेंद्र तिर्की, रविशंकर शहनी, सतीश साई, दानियाल मिंज,राजीव रंजन वर्मा, सुषमा कुजूर, शीला देवी, लीला नाग, नीलप्रभा तिग्गा, नमिता बा, शशि मिंज, शिशिर मिंज,, राजेश बड़ाईक,  राजीव वर्मा, नरेश बड़ाईक,श्यामसुंदर मिश्रा,संदीप मिंज   सहित आयोजन समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे .

यह भी पढ़ें: भटकी महिला 2-3 साल बाद परिवार से मिली, पुलिस और NGO की मदद से घर वापसी

 

 

संबंधित सामग्री

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति जल्द कराने की मांग, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र

मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति अब तक लंबित रखने और आयोग का कामकाज शुरू नहीं होने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU में 24 सितंबर को दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

142 छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल दिया जायेगा, जिसमें 93 छात्राएं और 49 छात्रों का नाम शामिल है.  

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की बिगड़ी तबीयत, हिल व्यू अस्पताल में भर्ती

सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूपी सोरेन को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने के मामले में 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई 

मामले में कोर्ट की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थियों को समय दिया गया है.