आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बरवाडीह में तैयारी तेज, आयोजन समिति का गठन

9 अगस्त को निकलेगी पारंपरिक शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व जनसभा की तैयारियों पर बनी रणनीति

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बरवाडीह में तैयारी तेज, आयोजन समिति का गठन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां बरवाडीह में तेज हो गई हैं. रविवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता मोरवाई पंचायत के मुखिया आशीष सिंह ने की.बैठक में आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन, अधिकार एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी. आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया.

गठित समिति में बेरोनिका कुजूर (मुखिया, छिपादोहर) को अध्यक्ष, आशीष सिंह (मुखिया, मोरवाई) को उपाध्यक्ष, दिलीप सिंह (पंचायत समिति सदस्य, छिपादोहर) को सचिव, बुधदेव सिंह (मुखिया, केंचकी) को उपसचिव, हुलास सिंह (लंका) को कोषाध्यक्ष तथा देवराज सिंह (छेंचा) को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा विभिन्न पंचायतों एवं गांवों के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को समिति का सदस्य बनाया गया.बैठक में पारंपरिक शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनसभा तथा अन्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. उपस्थित सदस्यों ने विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने का संकल्प लेते हुए क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से नौ अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की.

यह भई पढ़ें: परसुडीह पुलिस ने किरण देवी हत्याकांड मामले का किया खुलासा, मृतका का प्रेमी ही निकला हत्यारा

संबंधित सामग्री

बुधवा लोहरा हत्याकांड: ट्रायल फेस किए आरोपी रबुल अंसारी उर्फ राजू साक्ष्य के अभाव में बरी 

बुधवा लोहरा हत्याकांड: ट्रायल फेस किए आरोपी रबुल अंसारी उर्फ राजू साक्ष्य के अभाव में बरी 

हत्या के मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी रबुल अंसारी उर्फ राजू को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

पिठोरिया में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत.. एक गंभीर रूप से घायल 

पिठोरिया में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत.. एक गंभीर रूप से घायल 

कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर बाढ़ू के सेमर टोली मोड़ के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गयी.

गैर इरादतन हत्या मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी पंकज उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी 

गैर इरादतन हत्या मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी पंकज उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी 

गैर इरादतन हत्या मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी पंकज उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए गए हैं. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

नाबालिग के साथ गैंग रेप मामले में आरोपी वीरभद्र गोस्वामी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 29 सितंबर को होगी सुनवाई

नाबालिग के साथ गैंग रेप मामले में आरोपी वीरभद्र गोस्वामी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 29 सितंबर को होगी सुनवाई

नाबालिग के साथ गैंग रेप मामले में आरोपी वीरभद्र गोस्वामी को दोषी करार दिया गया है. उसकी सजा के बिंदु पर 29 सितंबर को सुनवाई होगी.

देह व्यापार मामले में 3 महिला समेत 05 को राहत, सभी को मिली जमानत 

देह व्यापार मामले में 3 महिला समेत 05 को राहत, सभी को मिली जमानत 

देह व्यापार मामले में 3 महिला समेत 05 को राहत प्रदान करते हुए अपर न्याययुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने सभी को जमानत दी.