न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में 27 मार्च को मनाई जाने वाली रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. पहला मंगलवारी जुलूस 10 मार्च को निकाला गया. जो रांची के विभिन्न इलाकों में अखाड़ों द्वारा पूजा-अर्चना कर महावीरी झंडा स्थापित किया. रांची के डोरंडा इलाके में जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे. इस मौके पर डोरंडा क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों से लोग आए थे.
डोरंडा के अलावा श्री महावीर मंडल रांची के अंतर्गत छोटे-बड़े करीब 600 अखाड़े सक्रिय हो चुके हैं. नवरात्र शुरू होते ही सभी अखाड़ों में पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इनमें लाठी, तलवारबाजी और अस्त्र-शस्त्र की कलाबाजी का प्रदर्शन शामिल है. शहर में 10, 17 और 24 मार्च को मंगलवारी शोभायात्रा निकाली जाएगी.
यह भी पढ़ें: नोवामुंडी में मुखिया के पिता साइबर ठगी के शिकार, खाते से उड़ाये 3 लाख रुपए