MMCH की लापरवाही पर फूटा जनाक्रोश, मां और अजन्मे बच्चे की मौत से मचा कोहराम, बीजेपी कर्यकर्त्ता ने किया हंगामा

j

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
MMCH की लापरवाही पर फूटा जनाक्रोश, मां और अजन्मे बच्चे की मौत से मचा कोहराम, बीजेपी कर्यकर्त्ता ने किया हंगामा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  ​मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण एक प्रसूता महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. इस दुखद घटना के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जिसके विरोध में भाजपा नेताओं ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा नेता ज्योति पांडे ने इस घटना को पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न बताते हुए अस्पताल अधीक्षक से जवाबदेही तय करने और दोषी डॉक्टरों व कर्मियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब गरीब जनता इलाज की उम्मीद में अस्पताल आती है और वहां लापरवाही के कारण जान गंवानी पड़ती है, तो यह व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता है.

​इसी क्रम में भाजपा नेता विश्वजीत पाठक ने अस्पताल की संवेदनहीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को समय पर इलाज न मिलना तंत्र की क्रूरता को दर्शाता है. उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. वहीं, भाजपा नेता विपुल गुप्ता ने जोर देकर कहा कि अब जनता केवल आश्वासन नहीं बल्कि न्याय चाहती है. उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने जांच का भरोसा तो दिया है, लेकिन अस्पताल में लगातार बढ़ रही शिकायतों के बावजूद सुधार न होना चिंताजनक है. प्रशासन को दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के दौरान वेद प्रकाश शर्मा, शैलेश सिंह, आलोक तिवारी, ओमप्रकाश और शोकाकुल परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में दोषियों को बर्खास्त करने और सख्त सजा देने की मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामगढ़ उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय वाटर टास्क फोर्स की बैठक

संबंधित सामग्री

पाकुड़: SDPO आवास में घुसा जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी 

पाकुड़: SDPO आवास में घुसा जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी 

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी व सुरक्षा के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया.

रांची: CIT में कार्यरत गार्ड की अचानक गिरकर मौत 

रांची: CIT में कार्यरत गार्ड की अचानक गिरकर मौत 

गार्ड सीआईटी भवन के ऊपर लगे टंकी में पानी देखने गए थे कि पानी भरा है या नही. इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गए.

रांची: खलारी के पोल्ट्री फार्म में मिला विशालकाय अजगर, करीब 25 मुर्गियों को बनाया शिकार 

रांची: खलारी के पोल्ट्री फार्म में मिला विशालकाय अजगर, करीब 25 मुर्गियों को बनाया शिकार 

संदीप नायक ने बताया कि उनके फार्म से बीते कई दिनों से रोजाना मुर्गियां गायब हो रही थी.

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर अब सोमवार को होगी सुनवाई

जमीन फर्जीवाड़ा: हेमंत सोरेन पर आरोप गठन के बिंदु पर अब सोमवार को होगी सुनवाई

हेमंत सोरेन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होंगे.

गुमला की प्रगति कुमारी को UGC-NET परीक्षा में मिली बड़ी सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल 

गुमला की प्रगति कुमारी को UGC-NET परीक्षा में मिली बड़ी सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल 

गुमला जिले की बसिया निवासी प्रगति कुमारी ने अपनी मेधा और लगन का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है.