न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में कैंसर डे-केयर एवं रेडिएशन की सुविधा का विस्तार करेगी. इसके तहत छह स्थानों पर रेडिएशन सेंटर विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है. रांची समेत सभी मेडिकल पांच कॉलेजों में पीपीपी मोड पर कैंसर डे-केयर एवं रेडिएशन सेंटर शुरू करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा.
इस संबंध में शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक में विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश सिंह, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश कुमार सिंह, RIMS एवं SNMMCH के प्रतिनिधियों के अलावा मेदांता और अन्य अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने जिला स्तर पर कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों, मशीनों, मानवबल और आवश्यक खर्च का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया. उनका जोर इस बात पर था कि कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े और जिला स्तर पर ही आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध हो.
बैठक में रेडिएशन उपचार के लिए आधुनिक लीनैक मशीन की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई. अधिकारियों ने बताया कि रेडिएशन सेवा के लिए मशीन के साथ रेडिएशन विशेषज्ञ, टेक्नीशियन और रेडियो फिजिसिस्ट जैसे प्रशिक्षित मानवबल की आवश्यकता होती है. राज्य में रेडियो फिजिसिस्ट की कमी को इस क्षेत्र की प्रमुख चुनौती माना गया. मशीन के खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था और रखरखाव की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई.
प्रस्तावित रेडिएशन सेंटर के लिए मेडिकल कॉलेजों को दो समूहों में रखने की योजना पर विचार किया गया. पहले समूह में जमशेदपुर, धनबाद और दुमका तथा दूसरे समूह में रांची, हजारीबाग और पलामू को शामिल करने का प्रस्ताव है. इन केंद्रों के लिए मशीन और तकनीकी मानवबल की व्यवस्था पीपीपी मोड से करने की संभावना पर भी विचार किया गया.
डे-केयर और रेडिएशन सेंटर की व्यवस्था अलग-अलग रखने पर भी चर्चा हुई. डे-केयर सेंटर में मेडिकल ऑफिसर के माध्यम से सेवाएं संचालित करने तथा रेडिएशन सेंटर के लिए विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षित तकनीकी मानवबल की व्यवस्था करने की योजना है. बिहार में संचालित डे-केयर मॉडल का भी बैठक में संदर्भ लिया गया, जहां मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षण देकर डे-केयर सेवा संचालित की जाती है. आयुष्मान और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के कार्डधारियों को संबंधित योजना के निर्धारित पैकेज और दर के अनुसार उपचार मिलेगा. वहीं अन्य मरीजों के लिए सीजीएचएस की निर्धारित दरों को आधार बनाने पर सहमति बनी.
बैठक में कैंसर डे-केयर सेंटरों की केंद्रीकृत निगरानी के लिए रिम्स में कंट्रोल एवं कमांड सेंटर विकसित करने की संभावना पर भी चर्चा हुई. इसके अलावा रांची, जमशेदपुर और धनबाद में पैट स्कैन की सुविधा के विस्तार तथा इसे पीपीपी मोड पर संचालित करने की संभावनाओं की भी समीक्षा की गई.
पूरी योजना की निगरानी के लिए विभागीय स्तर पर समिति गठित की जाएगी. अपर सचिव सह झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समिति प्रस्ताव, संसाधनों के आकलन, टेंडर प्रक्रिया और संचालन व्यवस्था की निगरानी करेगी. विभाग की ओर से भारत सरकार के बीजीएफ कार्यक्रम के तहत भी प्रस्ताव भेजकर आवश्यक स्वीकृति लेने की तैयारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें- ICFAI University झारखंड में जान बचाने वाले CPR और हार्ट हेल्थ अवेयरनेस सेशन का आयोजन
झारखंड में छह स्थानों पर विकसित होंगे रेडिएशन सेंटर, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर डे-केयर की तैयारी
झारखंड में कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में कैंसर डे-केयर एवं रेडिएशन की सुविधा का विस्तार करेगी.
संबंधित सामग्री
जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी
लेस्लीगंज ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे गिरफ्तार, बंदूक की नोक पर लूटी बाइक का किया इस्तेमाल
बाइक का नंबर और अन्य डिटेल्स एक समान मिलने से इसका खुलासा हुआ है
खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या
प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र
रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण
जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी...
जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।