न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मी के मौत हो गयी. मृतक की पहचान 59 वर्षीय राम अवधेश लाल के रूप में हुई है. मृतक रेलवे में कीमैन के पोस्ट पर रेलवे में तैनात थे.
घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना, GRP रांची और मृतक के परिजन घटनास्थल अपर पहुंचे हैं. शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
इधर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें: बैंक हड़ताल: लगातार 5 दिन बंद रहेंगे BANK, जल्द से जल्द निपटा लें जरूरी काम