रक्षाबंधन स्पेशल

पलामू: रक्षाबंधन पर मुसीखाप में मचेगा धमाल, ‘माटी के लाल’ विवेक शर्मा की आवाज पर झूमेंगे दर्शक

सांस्कृतिक कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण टीवी रियलिटी शो ‘माटी के लाल’ के सेमीफाइनलिस्ट सिंगर विवेक शर्मा (बंशीधर नगर) की संगीत प्रस्तुति होगी.

By : Dipali Kumari
पलामू: रक्षाबंधन पर मुसीखाप में मचेगा धमाल, ‘माटी के लाल’ विवेक शर्मा की आवाज पर झूमेंगे दर्शक

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
 रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पांडू प्रखंड के मुसीखाप स्थित मनोकामना बाबा परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले में आस्था, भक्ति और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और मुसीखाप सहित आसपास के गांवों में लोगों के बीच उत्साह का माहौल है.

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले में आकर्षक झांकी, धार्मिक कार्यक्रम और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी. मनोकामना बाबा परिसर में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक माहौल के साथ दर्शकों के मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है. बड़ी संख्या में लोगों के मेले में पहुंचने की उम्मीद है.

‘माटी के लाल’ के सेमीफाइनलिस्ट विवेक शर्मा होंगे खास आकर्षण

सांस्कृतिक कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण टीवी रियलिटी शो ‘माटी के लाल’ के सेमीफाइनलिस्ट सिंगर विवेक शर्मा (बंशीधर नगर) की संगीत प्रस्तुति होगी. अपनी शानदार आवाज और संगीत प्रस्तुति से विवेक शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. उनकी प्रस्तुति को लेकर आयोजकों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

आयोजकों का कहना है कि सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को भी मजबूती देगा. मेले में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है.

तैयारियों में जुटे आयोजक

मेले को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आयोजन स्थल को व्यवस्थित करने के साथ झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं. आयोजकों का प्रयास है कि मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी तरह की परेशानी न हो और पूरा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हो.

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सावन पूर्णिमा के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में मुसीखाप पहुंचें, मनोकामना बाबा का आशीर्वाद लें और भव्य झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाएं. रक्षाबंधन के मौके पर होने वाले इस आयोजन को लेकर लोगों में अभी से काफी उत्सुकता बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, बोले- बदतमीजी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई क्यों नहीं

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य