न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में बुधवार रात हुआ सड़क हादसा अब एक सुनियोजित साजिश के रूप में सामने आया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह महज एक्सीडेंट नहीं, बल्कि आपसी विवाद में जानबूझकर की गई वारदात थी. जानकारी के मुताबिक, मृतक धर्मेंद्र कुमार और आरोपी अतुल चड्ढा आपस में दोस्त और बिजनेस पार्टनर थे. दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर पहले से तनाव चल रहा था. दोनों एक दोस्त के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां फिर से विवाद हो गया. समारोह के दौरान हुई कहासुनी और मारपीट के बाद मामला और बढ़ गया.
आरोप है कि विवाद के बाद अतुल चड्ढा ने अपनी थार गाड़ी से धर्मेंद्र कुमार को जानबूझकर टक्कर मार दी. टक्कर के बाद आरोपी वाहन लेकर भागने की कोशिश में कई अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लेता गया. इस घटना में धर्मेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है. अन्य घायलों का इलाज जारी है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल चड्ढा को ओरमांझी इलाके से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी भी जब्त कर ली गई है. पुलिस के अनुसार, अतुल चड्ढा का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है.
यह भी पढ़ें- रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार हुई अनियंत्रित, सब्जी मार्केट के पास सड़क दुर्घटना, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
रांची में थार से कुचलकर हत्या: हादसा नहीं, आपसी विवाद की साजिश... आरोपी अतुल चड्ढा गिरफ्तार
संबंधित सामग्री
सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण
हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.
B.Pharm और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह
बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया।
SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
खलारी: रेलवे ट्रैक पर पड़ा था नशे में चूर युवक, सामने से आ रही थी ट्रेन; पुलिस ने बचाई जान
दो युवक डकरा पुलिया के नीचे पड़े थे, जबकि एक युवक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था.
पटना के गोलघर के पास नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, जांच जारी
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से सटे गोलघर चौराहा के पास नाले से एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।