न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. कांके और बरियातू थाना क्षेत्र में संचालित संगठित ड्रग्स गिरोह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए पुलिस ने महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 21 लाख रुपये मूल्य के ब्राउन शुगर, गांजा समेत कई आपत्तिजनक और प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है. इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी ने किया. अधिकारियों ने बताया कि बरियातू और कांके क्षेत्र में फैले ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को इस ऑपरेशन में लगभग पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है.
रांची पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपियों का पुराना अपराधिक इतिहास है. ये लोग लंबे समय से चोरी, मारपीट सहित अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं और साथ ही नशे के कारोबार को भी अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशा कारोबार करने वालों पर लगातार निगरानी जारी है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.
ये भी पढ़ें- चुनाव खत्म होते ही राज्य सरकार ने शुरू किया प्रमोशन का काम, बिहार प्रशासनिक सेवा के 55 अधिकारियों की पदोन्नति
रांची में नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, संगठित ड्रग्स गिरोह के ठिकानों पर छापेमारी, महिला सहित 10 गिरफ्तार
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य