झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ रांची पुलिस की बैठक

By : News11 Bharat
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ रांची पुलिस की बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची में हाल ही में व्यापारियों को रंगदारी और धमकी भरे कॉल्स मिलने की घटनाओं को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और रांची पुलिस के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी परेशानियों को कम करने पर चर्चा की गई.

बैठक में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने चिंता जताई कि कुछ असामाजिक तत्व पंडरा कृषि मंडी में लगातार अड्डेबाजी कर रहे है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी हो रही हैं. उन्होंने प्रशासन से इस गतिविधि को रोकने की मांग की. इसके अलावा व्यापारियों ने शाम 5 बजे से 7 बजे तक लागू नो-एंट्री समय के दौरान आवश्यक वस्तुओं के तीन पहिया वाहनों को छूट देने की अपील की. बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि पीसीआर संपर्क नंबरों की सूची साझा की जाए ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके.

यह भी पढ़े: डोभी जांच चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, XUV से 279 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
 
संबंधित सामग्री

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.