न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन प्रहार” चलाया. इस विशेष अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक देर रात व्यापक छापेमारी की गई. अभियान का नेतृत्व रांची सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने किया. SSP रांची के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने फरार अपराधियों, वारंटियों और संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी की.
इस दौरान 120 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 170 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया. अभियान देर रात तक चलता रहा, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे कई आरोपियों को इस विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया. कई वारंटी और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं. “ऑपरेशन प्रहार” में SSP, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, DSP स्तर के अधिकारी, थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में खुद मौजूद रहकर अभियान की मॉनिटरिंग की.
यह भी पढ़े: राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी.. सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए