न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज की बड़ी खबर रांची से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले रांची में सियासी पारा हाई हो गई है. कुर्सी के लिए घमासान साफ देखने को मिल रहा है. डिप्टी मेयर चुनाव से पहले ठेकेदार और जमीन कारोबारी के साथ अपराधिक छवि के लोग फन्डिंग को लेकर पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं.
वहीं सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है कि ठेकेदार और जमीन कारोबारियों की नजर टेंडर और विकास कार्यों पर टिकी हुई है. दागी छवि वाले लोगों भी डिप्टी मेयर के चुनाव में हलचल करते हुए साफ नजर आ रहे हैं. ऐसे लोग पर्दे के पीछे से चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी में लगे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि डिप्टी मेयर की कुर्सी पावर सेंटर बन गई है. वहीं बड़ी खबर यह भी निकल के सामने यह भी आ रही है कि जेरेडा के ठेकेदार मृत्युंजय कुमार सिंह पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि वह डिप्टी मेयर के लिए फन्डिंग कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, जेरेडा के ठेकेदार मृत्युंजय कुमार सिंह रातू रोड के रहने वाले हैं. वहीं खबर यह भी निकल के सामने आ रही है कि डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सुखदेव नगर और पंडरा ओपी से जुड़े कई अपराधिक छवि के लोग भी एक्टिव हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर शिव मंदिर के परिसर में महावीर मंडल अध्यक्ष बने राजेश थेबेडिया, सचिव सान्तुनु सिंह