न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में चोरों का आतंक मानो थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. ताजा मामला गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिर गोंदा का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी. अपराधियों ने दुकानों में रखे नगद रुपये समेत कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, चोर दुकानों का अल्वेस्टर तोड़कर अंदर घुसे थे. इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे कैश और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए. सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में भारी नाराजगी हैं. घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं. अपराधियों के फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे है ताकि जल्द से जल्द चोरों की पहचान की जा सके.
यह भी पढ़े: उड़कर आ गई होगी.. पानीपुरी में निकली 'हड्डी' तो मच गया बवाल! दुकानदार ने दिया अजीबोगरीब जवाब