स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

16वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रांची की आकांक्षा ओझा का शानदार प्रदर्शन, जीते 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक

आसनसोल में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित 16वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में क्षेत्र की प्रतिभाशाली निशानेबाज आकांक्षा ओझा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए.

By : News11 Bharat
16वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रांची की आकांक्षा ओझा का शानदार प्रदर्शन, जीते 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आसनसोल में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित 16वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में क्षेत्र की प्रतिभाशाली निशानेबाज आकांक्षा ओझा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए. उन्होंने 50 मीटर फायरआर्म्स स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता, जबकि 10 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया. आकांक्षा के पिता संतोष ओझा ने बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है.

आकांक्षा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है. बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बधाई देने वालों में अजय तिवारी, राजेंद्र पांडेय, संजीव तिवारी, परमेश्वर गोप, लक्ष्मी नारायण भगत, अशोक भगत, शंभू ओझा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे. वहीं, आकांक्षा को उनके कोच माणिक कुमार सहित राजेश सिंह, सुबोध साहू, राम कुमार दुबे, सुनील यादव, दशरथ भगत, भोला सिंह और राजकुमार यादव ने भी बधाई दी तथा भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.