न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में आयोजित किये गए पांचवें AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित करके किया गया. रांची में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया है. यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय नेत्र सम्मेलन Jharkhand Ophthalmological Society के निगरानी में हो रहा है. इसमें देशभर से 1000 से अधिक वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया. AIOS के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत देश के कई प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भी इसमें शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज की.
नेत्र चिकित्सा, आधुनिक तकनीक, रिसर्च और नई उपचार पद्धतियों पर वैज्ञानिक मंथन का भी आयोजन हुआ. विशेष सत्र के तहत रिफ्रैक्टिव सर्जरी, मोतियाबिंद, कॉर्निया, ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी पर चर्चा की गई. युवा डॉक्टरों को प्रोत्साहित करने के लिए फिशबोल और साइंटिफिक जोड़ी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. यह सम्मेलन आयोजन अध्यक्ष डॉ. बी.पी. कश्यप और आयोजन सचिव डॉ. भारती कश्यप के नेतृत्व में संचालित हो रहा है. इस आयोजन का उद्देश्य नेत्र विज्ञान में नई तकनीकों और उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
यह भी पढ़ें- भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DC ने जारी किया आदेश