उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज11 भारत
राजगंज/डेस्क: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजगंज क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. सुबह से ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने ड्रम और बैंड के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया. बच्चों के हाथों में तिरंगा और देशभक्ति नारों से पूरा माहौल गूंज उठा.
इस अवसर पर राजगंज थाना, राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय राजगंज, पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज तथा राजगंज पंचायत सचिवालय समेत कई स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए.
राजगंज थाना परिसर में जवानों ने परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.
वहीं राजगंज पलटन टांड़ पंचायत सचिवालय में वंदना वारुई ने झंडोत्तोलन किया.
पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान ने ध्वजारोहण किया.
जबकि राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय राजगंज के प्रधानाध्यापक अकलू मोहली ने तिरंगा फहराया.
कार्यक्रमों में बुद्धिजीवी, समाजसेवी और ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखी गई. पूरे क्षेत्र में देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा.
यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण