गुड्डू हत्याकांड के फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित, पहचान बताने वाले को मिलेगी राशि

By : News11 Bharat
गुड्डू हत्याकांड के फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित, पहचान बताने वाले को मिलेगी राशि

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिला के मेदिनीनगर में हुए चर्चित गुड्डू खलीफा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. दरअसल, गुरुवार देर रात बस स्टैंड स्थित एक कार्यालय में गुड्डू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस की विशेष टीम (SIT) लगातार छापेमारी कर रही है.

​बीती रात पांकी-तरहसी बॉर्डर पर मुख्य आरोपी फैज खान के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान, यह तीसरा अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. भागते हुए आरोपी की तस्वीर सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई है, लेकिन फिलहाल उसकी वास्तविक पहचान नहीं हो पाई है. पलामू पुलिस अधीक्षक (SP) ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति इस अपराधी की पहचान बताएगा या उसका पता देगा, उसे 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी.​पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इस हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों में से दो अब पुलिस की पकड़ में हैं, जबकि इस तीसरे आरोपी की तलाश में तरहसी और आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़े: दरभंगा में दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसाय से लूट, 2 करोड़ की संपत्ति लेकर फरार हो गए अपराधी
 
संबंधित सामग्री

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.