Jharkhand Weather: मौसम ने बदली चाल! झारखंड में बारिश, ठंड और वज्रपात का ट्रिपल वार

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी<br/><br/>

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: मौसम ने बदली चाल! झारखंड में बारिश, ठंड और वज्रपात का ट्रिपल वार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और अप्रैल का महीना लोगों को हैरान कर रहा हैं. एक ओर जहां ठंडी हवाएं दिसंबर का एहसास करा रही है, वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश अगस्त जैसी फील दे रही हैं. मौसम में यह बड़ा बदलाव पश्चिमी विक्षोम के असर से देखने को मिल रहा है, जिसने पूरे राज्य के तापमान और माहौल को पूरी तरह बदल दिया हैं.

पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी हैं. हालात ऐसे हो गए है कि कई इलाकों में रात के समय लोगों को चादर ओढ़कर सोना पड़ रहा हैं. लातेहार, खूंटी, लोहरदगा और बोकारो जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है, जो इस मौसम के हिसाब से काफी असामान्य माना जा रहा हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना हैं. सिमडेगा, पलामू, रामगढ़, गुमला और लातेहार जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे शाम और रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा. वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही हैं. पहले जहां तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा था, अब कई जिलों में यह घटकर 30 से 33 डिग्री के बीच आ गया हैं. इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं. रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गढ़वा, चतरा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात का खतरा काफी अधिक बताया गया हैं. खास बात यह है कि कुछ इलाकों में बारिश भले कम हो लेकिन आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादा हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं.

अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि पूरे राज्य में मौसम अस्थिर बना रहेगा. दिनभर बादल छाए रह सकते है और बीच-बीच में हल्की बारिश होती रहेगी. इस बदलाव के कारण जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा भी बढ़ गया हैं. कुल मिलाकर झारखंड में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ हैं. अप्रैल में ठंड और बारिश का यह अनोखा संगम लोगों के लिए राहत भी है और सावधानी का संकेत भी.

यह भी पढ़े: धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

 

संबंधित सामग्री

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई छेड़खानी कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, जानें डिटेल

जमुई में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर किया है।

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य