सड़क हादसा

चतरा के किशुनपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू कार, एक की मौत, तीन गंभीर

टक्कर इतनी भीषण थी कि चार ट्रक में घुस गयी और चकनाचूर हो गई.

By : Dipali Kumari
चतरा के किशुनपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू कार, एक की मौत, तीन गंभीर

न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क: 
जिले के सदर थाना क्षेत्र के किशुनपुर में कल बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार कार और सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि चार ट्रक में घुस गयी और चकनाचूर हो गई. वहीं हादसे में एक 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान किशुनपुर निवासी सरयू राणा के पुत्र बसंत राणा के रूप में हुई है. घायलों में उपेन्द्र, रामदेव और गुड्डू राणा शामिल हैं. सभी लोग कार में ही सवार थे.

जानकारी के मुताबिक बसंत राणा अपनी बोलेनो कार से लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार चकनाचूर हो गई और उसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी. हादसे में बसंत राणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. मृतक के परिजनों को आशंका है कि किसी जानवर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई होगी. 

सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार: Instagram पर युवक को प्रेम जाल में फंसाया, मिलने बुलाया और उठा लिया; फिरौती के लिए युवक का अपहरण
 
संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.