गंभीर संकट

हुटाप मोड़ पर धंसी सड़क, हादसे का बढ़ा खतरा, SH-7 पर संकरा हुआ मार्ग, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

सड़क की स्थिति को देखते हुए संबंधित स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से धंसी हुई जगह को घेर दिया गया है और चेतावनी भी दी गई है.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुटाप मोड़ पर धंसी सड़क, हादसे का बढ़ा खतरा, SH-7 पर संकरा हुआ मार्ग, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी-बीजुपाड़ा मुख्य राजमार्ग एसएच-7 पर हुटाप मोड़ के समीप सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. पुलिया निर्माण के दौरान सड़क और गार्डवाल के बीच समुचित तकनीकी व्यवस्था नहीं होने के कारण तेज बारिश में मिट्टी का कटाव हुआ, जिससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया. इसके कारण मार्ग संकरा हो गया है और लगातार भारी वाहनों के आवागमन के बीच स्थिति गंभीर बनी हुई है. सड़क की स्थिति को देखते हुए संबंधित स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से धंसी हुई जगह को घेर दिया गया है और चेतावनी भी दी गई है.

घेराबंदी महज अस्थायी सुरक्षा उपाय, स्थायी समाधान मजबूत पुनर्निर्माण 

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि महज घेराबंदी और चेतावनी से वाहनों एवं राहगीरों पर मंडरा रहा खतरा पूरी तरह कम नहीं हुआ है. सड़क पहले ही काफी संकरी हो चुकी है और भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. लोगों का कहना है कि घेराबंदी महज अस्थायी सुरक्षा उपाय है, जबकि समस्या के स्थायी समाधान के लिए धंसी सड़क का मजबूत तरीके से पुनर्निर्माण और मिट्टी कटाव रोकने की ठोस तकनीकी व्यवस्था जरूरी है.आसपास के ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है. हुटाप मोड़ पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण यहां मोड़ और ढलान भी है. सड़क के दोनों ओर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात के समय खतरा और बढ़ जाता है. ढलान पर वाहनों की गति बढ़ने तथा संकरी सड़क पर अचानक सामने से भारी वाहन आने की स्थिति में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और रोड अथॉरिटी से की अपील 

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण जिस हिस्से में मिट्टी का कटाव हुआ है, वहां दोबारा कटाव रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की जरूरत है. इसके साथ ही गार्डवाल को दुरुस्त कर सड़क का स्थायी रूप से पुनर्निर्माण कराया जाना चाहिए. केवल चेतावनी और घेराबंदी के भरोसे सड़क को छोड़ना भविष्य में गंभीर हादसे का कारण बन सकता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और रोड अथॉरिटी से जल्द से जल्द स्थल का निरीक्षण कर धंसी सड़क का पुनर्निर्माण कराने, गार्डवाल को दुरुस्त करने तथा मिट्टी कटाव रोकने के लिए स्थायी तकनीकी व्यवस्था करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे के बाद की जाने वाली कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा. अब देखना यह है कि रोड अथॉरिटी चेतावनी और घेराबंदी तक सीमित रहती है या फिर दुर्घटना की आशंका को गंभीरता से लेते हुए सड़क के पुनर्निर्माण की दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाती है.

यह भी पढ़ें: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पिस्तौल के साथ दो युवक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.