झारखंड प्रीमियर लीग की नीलामी में रोबिन मिंज पर कोयलांचल ने लगाया 15.25 लाख का दांव, 13 लाख में बिके विराट सिंह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
झारखंड प्रीमियर लीग की नीलामी में रोबिन मिंज पर कोयलांचल ने लगाया 15.25 लाख का दांव, 13 लाख में बिके विराट सिंह

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की आईपीएल की तर्ज पर एक बार फिर आयोजित हो रही झारखंड प्रीमियर टी-20 लीग की नीलामी में झारखंड के स्टार क्रिकेटर रोबिन मिंज पर सबसे बड़ी बोली लगी है. कोयलांचल सुपर किंग्स ने उन पर 15,2500 रुपये की बोली का दांव लगाया है. ‘झारखंड प्रीमियर लीग’ के लिए होटल वेब इंटरनेशनल होटल में यह नीलामी पूरी हुई. पांच टीमों के बीच 10 जून से शुरू हो रहे जेपीएल के लिए इस नीलामी में जमकर पैसों की बारिश हुई. लेकिन गुमला के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज नीलामी में सबसे आगे निकल गये. जिन पर 15 लाख रुपये से भी अधिक बोली लगी है.

इसके बाद जमशेदपुर के कप्तान विराट सिंह पर छोटानागपुर रॉयल्स ने 13 लाख रुपये की बोली सील की. कौनैन कुरैशी इसके बाद रहे, जिन पर जमशेदपुर स्टीलर्स ने 12.50 लाख की बोली लगाई. शिखर मोहन को रांची टाइटंस ने 11 लाख में खरीदा. युवा तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को  धनबाद डायमंड्स ने 11 लाख रुपये में खरीदा. हैरत की बात रही कि आईपीएल में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा रहे कुमार कुशाग्र ऑक्शन में अनसोल्ड’ रहे.

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स ने उनके 4 लाख के बेस प्राइस से ऊपर बढ़कर 6.25 लाख रुपये में खरीदा. पश्चिमी सिंहभूम के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को जमशेदपुर स्टीलर्स ने बेस प्राइस 4 लाख रुपये में ही अपनी टीम से जोड़ा. वहीं हजारीबाग के ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह पर कोयलांचल सुपर किंग्स ने 6.25 लाख रुपये का दांव लगाया.

यह भी पढ़ें: 'दिशा' की बैठक में गूंजी बरवाडीह की आवाज, दीपक राज की पहल पर उठे कई जनहित के मुद्दे

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.