रांची के सेंट जॉन हाई स्कूल में हंगामा, शिक्षकों पर छात्रों से मारपीट का आरोप, अभिभावकों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

By : Ark Sahuliyar
रांची के सेंट जॉन हाई स्कूल में हंगामा, शिक्षकों पर छात्रों से मारपीट का आरोप, अभिभावकों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी के सेंट जॉन हाई स्कूल में बुधवार को शिक्षकों और छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. आरोप है कि चार से पांच छात्रों को स्कूल के शिक्षकों ने बर्बरतापूर्ण तरीके से पीटा, जिसके बाद अभिभावक स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे.

मिली जानकारी के अनुसार, क्लास 7 और 10 के छात्रों के बीच झगड़ा होने के बाद मामला बढ़ गया. इस दौरान शिक्षकों ने विवाद शांत कराने की बजाय छात्रों के साथ हाथापाई कर दी. अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक अभिजीत, आलोक और नेल्सन सहित कई अन्य शिक्षकों ने बच्चों को बुरी तरह मारा-पीटा.

घटना के बाद घायल छात्र अपने परिजनों के साथ लोअर बाजार थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, हंगामे के दौरान आरोपी शिक्षकों और परिजनों के बीच भी झड़प हुई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

घायल छात्रों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

ये भी पढ़ें- 730 करोड़ रुपये के GST घोटाले में HC का बड़ा फैसला, आरोपियों शिवकुमार देवड़ा और मोहित देवड़ा की जमानत याचिका खारिज

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला, विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.