घाघरा में आशा लकड़ा

घाघरा ग्रामीण प्रतिभाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने की क्षमता - आशा लकड़ा

28 किमी घाघरा से चिंगरी मैराथन दौड़ को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा ग्रामीण प्रतिभाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने की क्षमता  - आशा लकड़ा

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विकास भारती बिशुनपुर द्वारा आयोजित पारंपरिक 28 किलोमीटर मैराथन दौड़ में शुक्रवार को घाघरा हाई स्कूल मैदान से शुरू हुई दौड़ चिंगरी तक जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों बालक एवं बालिका ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया. मैराथन के दौड़  28 किलोमीटर की कठिन दूरी तय कर अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया. सुबह से ही घाघरा हाई स्कूल मैदान में खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी रही. दौड़ उद्घाटन अनुसूचित जनजातीय राष्ट्रीय सदस्य ड्रॉ आशा लकड़ा ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की शुरू होते ही पूरा वातावरण खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि गांधी जयंती पर आयोजित होने वाली यह 28 किलोमीटर की दौड़ ग्रामीण और जनजातीय युवाओं के संकल्प, धैर्य और शारीरिक क्षमता का प्रतीक बन चुकी है. इतनी लंबी दूरी तय करना आसान नहीं है. इसके लिए मजबूत इरादे, निरंतर अभ्यास और अनुशासन की जरूरत होती है.

उन्होंने कहा कि गुमला जिले के ग्रामीण बच्चों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की पूरी क्षमता है. खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनके जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है. ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर मिले तो वे बड़े स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं.दौड़ के पूरे मार्ग में स्थानीय ग्रामीणों, समाजसेवियों और खेलप्रेमियों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी. लंबी दूरी की दौड़ पूरी कर चिंगरी पहुंचे धावकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

इनकी रही उपस्थिति

पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव पूर्व विधायक शिव शंकर उरांवरवींद्र उरांव भिखारी भगत प्रवीण सिंह अनिरुद्ध चौबे मुरली मनोहर सिंह विपिन बिहारी सिंह महेंद्र भगत सदर मुख्य योगेंद्र भगत अनिल भगत तेम्बू उरांव केदार साहू के सहित  सैकड़ो समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित  थे.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के सौजन्य से हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ रही भारी भीड़

संबंधित सामग्री

त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापित-प्रभावित रैयतों के नियोजन व मूलभूत सुविधाओं पर बनी सहमति

त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापित-प्रभावित रैयतों के नियोजन व मूलभूत सुविधाओं पर बनी सहमति

सीसीएल प्रबंधन, जॉय माइनिंग कंपनी और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक, स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत नियोजन देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

15 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के दिगबेरिया में बीएसएफ की ओर से जोनल स्तर की मानवाधिकार वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी

पलामू पुलिस ने 12 स्थानों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कुल 792 वाहनों की हुई जांच

पलामू पुलिस ने 12 स्थानों पर चलाया सघन वाहन जांच अभियान, कुल 792 वाहनों की हुई जांच

जांच के दौरान एक गाड़ी में चिपकाया हुआ ब्लैक फिल्म को उतारा गया एवम् एक गाड़ी का चालान किया गया

चुटिया में बंद घर में चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार.. भेजा गया जेल 

चुटिया में बंद घर में चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार.. भेजा गया जेल 

रांची पुलिस ने चुटिया में बंद घर में चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है. विंध्यवासिनी नगर रोड नंबर-4 में हुई चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही पर किया तीखा पलटवार 

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बंगाल सह प्रभारी अम्बा प्रसाद ने एक वीडियो जारी कर भानु प्रताप शाही के हाल के दिनों मे किए गए वीडियो पर तीखा पलटवार किया है.