प्रबंधन के साथ वार्ता

त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापित-प्रभावित रैयतों के नियोजन व मूलभूत सुविधाओं पर बनी सहमति

सीसीएल प्रबंधन, जॉय माइनिंग कंपनी और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक, स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत नियोजन देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat , Dipali Kumari
त्रिपक्षीय वार्ता में विस्थापित-प्रभावित रैयतों के नियोजन व मूलभूत सुविधाओं पर बनी सहमति

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा संगम विहार स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को सीसीएल प्रबंधन, जॉय माइनिंग कंपनी (जेएमएस) एवं विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई. बैठक की अध्यक्षता पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने की. वार्ता में मंगरदहा रैयत विस्थापित समिति चिरैयाटांड़ के अध्यक्ष विक्रम कुमार गंझु के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में उठाए गए विभिन्न मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में पिपरवार भूमिगत खदान में रैयतों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने, मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा पिपरवार खुली परियोजना से संबंधित लंबित नियोजन एवं मुआवजा मामलों का शीघ्र निष्पादन करने पर चर्चा हुई. ग्रामीणों ने भूमि के पुनः उपयोग तथा ओपन कास्ट परियोजना से अंडरग्राउंड परियोजना में परिवर्तन के कारण प्रभावित रैयतों को नियमानुसार पुनः सीसीएल में नियोजन देने की मांग रखी.वार्ता के दौरान सीसीएल के अंतर्गत एमडीओ मोड में कार्य कर रही जॉय माइनिंग कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय, विस्थापित एवं प्रभावित लोगों को रोजगार देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई.

इसके अलावा जेएमएस कंपनी में कार्यरत मजदूरों को एचपीसी के निर्धारित मानकों के अनुसार भुगतान किए जाने की मांग पर भी विचार किया गया.ग्रामीणों ने क्षेत्र में पानी, सड़क, शिक्षा समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के साथ-साथ भू-संरक्षण एवं भू-धसान से संबंधित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने की मांग रखी. साथ ही भू-रैयतों की पहचान कर उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने तथा समिति द्वारा दिए गए आवेदन पर सीसीएल की ओर से लिखित आश्वासन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई.बैठक में सीसीएल प्रबंधन एवं जॉय माइनिंग कंपनी की ओर से ग्रामीणों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई.संबंधित मांगों के संबंध में सहमति व्यक्त करते हुए लिखित आश्वासन देने की बात कही गई. इसके अलावा सीसीएल एवं जेएमएस के कार्यों की निगरानी और आपसी समन्वय के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया.

कमेटी के माध्यम से भविष्य में कार्यों की क्रॉस-चेकिंग एवं नियमानुसार निगरानी सुनिश्चित की जाएगी.बैठक में पिपरवार जीएम सुजीत कुमार, अशोका पीओ जेके सिंह, कार्मिक प्रबंधक हेमचंद महतो, जेएमएस कंपनी के सुखविंद्र कुमार, अंजन रॉय, सुजीत भट्टाचार्य एवं सत्यजीत मंडल समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

ग्रामीणों की ओर से इस्लाम अंसारी, इकबाल हुसैन, विक्रम गंझु, सकील अंसारी, नागेश्वर गंझु, अब्दुल अंसारी, रंथु गंझु, राहुल राम, जीतेन्द्र कुमार, इदरीश अंसारी, लियाकत अंसारी, सालकू गंझु, दिनेश महतो, वीरेंद्र गंझु, अमर महतो, दीपू करमाली,कैलाश करमाली, विश्वनाथ महतो, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अब्बास, सोविंद, मनीष, गणेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रभावित लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में अंग्रेजी वर्ग में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

संबंधित सामग्री

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सुबह जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई तो अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला शव

गांधी के सत्य-अहिंसा  संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

गांधी के सत्य-अहिंसा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

सोमा टाना भगत की विरासत, आदिवासी समाज के अधिकार और मांडर के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वामी जी से की मुलाकात 

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वामी जी से की मुलाकात 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की.

ब्लॉक के अनुसेवक का शव पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े अधिकारी व ग्रामीण

ब्लॉक के अनुसेवक का शव पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े अधिकारी व ग्रामीण

जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा रेशमा मिंज, एसडीपीओ, अंचलाधिकारी, मुखिया समेत ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रभावशाली तर्क और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से बढ़ाया एनके-पिपरवार यूनिट का मान

15 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के दिगबेरिया में बीएसएफ की ओर से जोनल स्तर की मानवाधिकार वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी