जोगनियाटांड में सनातन हिन्दू सम्मेलन, युवाओं को धर्म-संस्कार से जुड़ने का संदेश

By : News11 Bharat
जोगनियाटांड में सनातन हिन्दू सम्मेलन, युवाओं को धर्म-संस्कार से जुड़ने का संदेश

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के गंजकुडा पंचायत अंतर्गत जोगनियाटांड गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर के समीप रविवार को सनातन हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को सनातन धर्म के महत्व एवं उसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार जी उपस्थित थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी ऋषि-मुनियों की संतान हैं और हमारा गोत्र भी उन्हीं के नाम पर आधारित है. उन्होंने कहा कि समाज को संस्कारी और शिक्षित बनाना अत्यंत आवश्यक है. वर्षों से चली आ रही कुरीतियों ने समाज को कई गलत दिशाओं में प्रभावित किया है, जिससे बाहर निकलने के लिए संघ द्वारा “पंच प्रण” की अवधारणा पर विशेष जोर दिया जा रहा है. उन्होंने स्वयंसेवकों से पंच प्रण का पालन करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम के दौरान कबीर ज्ञान मंदिर से पहुंची बहनों—गीता, अनिता, रेणु, रेखा, मीना, नर्मदा, शंकुतला, सुनंदा, इंदु, शशि और मंजू—ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीर प्रताप, निरंजन कुमार एवं धनंजय कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए. वक्ताओं ने ग्रामीणों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, सामाजिक एकता बनाए रखने, बच्चों को सनातन संस्कृति की जानकारी देने, प्राकृतिक संसाधनों एवं जल संरक्षण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में हनी होली गिरिडीह की प्राचार्य, वनवासी समाज के सदस्य, नरेश वर्मा, अरुण वर्मा, दिलीप कुमार, कृष्णनंदन अग्रवाल, मिथुन हाजरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर में भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, कई घर क्षतिग्रस्त, सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित