न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: पूर्व विधायक संजीव सिंह और धनबाद के चर्चित ठेकेदार लाल बाबू सिंह आज (4 फरवरी) धनबाद से मेयर पद के लिए नामांकन भरेंगे. वहीं खबर यह सामने आई है कि सुबह 9:00 बजे सिंह मेंशन में उनके समर्थक और कार्यकर्ता जुटेंगे. चुनाव दलीय आधार पर नहीं है इसलिए चुनावी समर में उतरेंगे.
संजीव सिंह ने ये कहा
संजीव सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव नहीं होने के कारण निगम क्षेत्र का विकास रुक गया था. प्राथमिकता रहेगी रुके हुए विकास के कार्यों में तेजी लाएंगे. संजीव सिंह देर शाम मीडिया से मुखातिब हुए. वह अंतिम दिन बुधवार को नामांकन करेंगे.
यह भी पढ़ें: शब-ए-बारात के अवसर पर 4 फरवरी को राज्य भर में छुट्टी, पर कल अपने निर्धारित समय पर ही होगी JAC परीक्षा