सरायकेला: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले जिले के नागरिक, शिकायत निष्पादन का मिला भरोसा

By : News11 Bharat
सरायकेला: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले जिले के नागरिक, शिकायत निष्पादन का मिला भरोसा

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएँ रखीं. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

जनता दरबार के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों में मुख्य रूप से साइबर धोखाधड़ी से संबंधित मामलों, वृद्धा पेंशन योजना का लाभ एक वर्ष से लंबित रहने, राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत निवासी दृष्टिबाधित दिव्यांग को जीविकोपार्जन हेतु की-बोर्ड उपलब्ध कराने, गम्हरिया एवं अन्य अंचलों में लंबित सक्सेशन म्यूटेशन मामलों के निष्पादन, NMMS परीक्षा उत्तीर्ण छात्र को राष्ट्रीय बालिका छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान कराने, तथा कुकड़ू प्रखंड के जानूम पंचायत अंतर्गत ग्राम खुदी लोंग में सड़क मरम्मती एवं जलमीनार निर्माण समेत विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने राजनगर प्रखंड से आए दृष्टिबाधित दिव्यांग नागरिक से वार्ता कर उनसे सरकारी योजनाओं के तहत प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने दिव्यांगजन के जीविकोपार्जन हेतु की-बोर्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उपायुक्त ने दिया दिशा-निर्देश

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सभी दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है. उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले की सभी यात्री बसों में दिव्यांगजनों के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित की जाए. यह भी ध्यान रखा जाए कि दृष्टिबाधित अथवा किसी भी प्रकार के दिव्यांग व्यक्ति को देखकर कोई भी बस न रुके — ऐसी शिकायत प्राप्त न हो, अन्यथा संबंधित परिवहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में मोंथा का असर!  चम्पारण में किसान परेशान, बारिश से धान फसलें हो रहीं बर्बाद!

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य