गणतंत्र के उत्सव में डूबा विद्यालय: राष्ट्रभक्ति की धुनों और कदमताल से गूंजा जेवीएम, श्यामली का परिसर 

By : News11 Bharat
गणतंत्र के उत्सव में डूबा विद्यालय: राष्ट्रभक्ति की धुनों और कदमताल से गूंजा जेवीएम, श्यामली का परिसर 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देशभक्ति के उल्लास और गौरवपूर्ण राष्ट्रीय भावना के साथ आज जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न हुआ. समारोह का दृश्य तब जीवंत हो उठा जब विद्यालय प्राचार्य समरजीत जाना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सेंटर कमांडर आयुष आनंद के ओजस्वी नेतृत्व में सामूहिक रूप से तिरंगे को सलामी दी गई जिससे समूचा परिसर 'जय हिंद' के नारों से गुंजायमान हो गया.

​विद्यालय के प्राचार्य समरजीत जाना ने अनुशासित परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान मार्च पास्ट में अनुशासन और साहस का अनूठा संगम देखने को मिला. NCC कमांडर आराध्या के नेतृत्व में 15 कैडेट् , आलीन आफरीन के नेतृत्व में 30 छात्राएँ और आयुष आनंद के नेतृत्व में 30 छात्रों ने अपने सधे हुए कदमों से अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई. वहीं, NSS की ओर से सोनल साक्षी के नेतृत्व में 30 स्वयंसेवकों ने कदमताल कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया.

​कार्यक्रम में उस वक्त समां बंध गया जब कौस्तुभ कौशिक के निर्देशन में स्कूल बैंड ने देशभक्ति की मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुनें बिखेरी. अनबिया एहतेशाम के कुशल मंच संचालन ने कार्यक्रम की कड़ियों को खूबसूरती से जोड़े रखा. इसके बाद विद्यालय की गायन मंडली ने "हम भारत की संतानें हैं" और "वतन ये हमारा प्यारा हिंदुस्तान" जैसे सुरीले गीतों के माध्यम से उपस्थित जनों के हृदय में राष्ट्रप्रेम का ज्वार उद्वेलित कर दिया.

​मंच पर तीनों उप-प्राचार्य बी. एन. झा, संजय कुमार एवं अनुपमा श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस अवसर पर प्राचार्य समरजीत जाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारत के गणतंत्र का सूरज दमक रहा है. आज के दिन ही भारत लोकतांत्रिक गणराज्य बना था. 26 जनवरी भारतीय इतिहास का सर्वोज्ज्वल पृष्ठ है. यह हमारी एकता और संविधान की आत्मा का उत्सव है. यह हमें याद दिलाता है कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें समता और समान अधिकार की शक्ति देता है. 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक पड़ाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि आज के युवाओं को देश के प्रति अधिक जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनने की महती आवश्यकता है.

यह भी पढ़े: गणतंत्र दिवस पर लोहरदगा केबीएस कॉलेज स्टेडियम में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया झंडोत्तोलन
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य