प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र राम ने बरवाडीह रेलवे क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईओडब्लू कार्यालय, पीडब्लूआई कार्यालय समेत अन्य रेल कार्यालयों का दौरा किया। इन कार्यालयों के बाहर खड़े होने वाले दोपहिया वाहनों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यालय परिसर एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।एसडीपीओ ने रेलवे के आरओएच शेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेड में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वहां किए जा रहे कार्यों की जानकारी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों से ली। उन्होंने कहा कि रेल क्षेत्र की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। रेलवे के सभी विभागों एवं डिपो को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने क्षेत्र में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल स्थानीय थाना प्रभारी को इसकी सूचना दें। साथ ही किसी भी समस्या या सुझाव को लेकर वे सीधे उनके कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।मौके पर सीओ लोकेश सिंह, इंचार्ज अशोक पातर, जितेंद्र कुमार, गौरव यादव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी नेसार अंसारी को फांसी की सजा