स्मृतिशेष

भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड आरएन सिंह का निधन, पांकी में उमड़ा जनसैलाब, सुनरे नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

निधन को बताया गया जन-संघर्षों, वामपंथी आंदोलन और समाज के शोषित व पीड़ित तबके के लिए अपूरणीय क्षति<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कॉमरेड आरएन सिंह का निधन, पांकी में उमड़ा जनसैलाब, सुनरे नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी  लिबरेशन के वरिष्ठ एवं पलामू प्रमंडल के जाने-माने नेता कॉमरेड आर. एन. सिंह का रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके देहावसान की खबर फैलते ही संपूर्ण पलामू जिले और वामपंथी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई. भाकपा (माले) ने उनके निधन को जन-संघर्षों, वामपंथी आंदोलन और समाज के शोषित व पीड़ित तबके के लिए एक अपूरणीय क्षति करार दिया है.

निधन के उपरांत आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसके बाद पांकी बाजार से एक विशाल शव यात्रा निकाली गई, जिसमें 'कॉमरेड आर. एन. सिंह अमर रहें' और 'लाल सलाम' के नारों के साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा. स्थानीय लोगों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी के बीच सुनरे नदी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ.

भाकपा (माले) पलामू जिला कमिटी के रंजीत कुमार सिंह चेरो ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमरेड आर. एन. सिंह जीवन भर मजदूरों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए अग्रिम पंक्ति में डटे रहे. पलामू में जन-आंदोलनों को नई दिशा देने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. पार्टी परिवार ने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने की बात दोहराई है.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर प्रखंड के सनमत मेगा स्किल सेंटर रायकेरा में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य