झारखंड कैडर की वरिष्ठ IPS अन्नेपु विजया लक्ष्मी को मिली नई जिम्मेदारी, CRPF में बनीं आईजी

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से तत्काल कार्यमुक्त करने का किया अनुरोध

By : Ark Sahuliyar
झारखंड कैडर की वरिष्ठ IPS अन्नेपु विजया लक्ष्मी को मिली नई जिम्मेदारी, CRPF में बनीं आईजी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड कैडर की वरिष्ठ IPS अधिकारी अन्नेपु विजया लक्ष्मी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. केंद्र सरकार ने उन्हें CRPF में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया है. 

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को पत्र भेजकर अन्नेपु विजया लक्ष्मी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है. मंत्रालय ने कहा है कि नई जिम्मेदारी को देखते हुए उनकी जल्द से जल्द प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि वे सीआरपीएफ में अपना कार्यभार ग्रहण कर सकें.

2006 बैच की अनुभवी IPS अधिकारी
अन्नेपु विजया लक्ष्मी वर्ष 2006 बैच की IPS अधिकारी हैं और झारखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. CRPF देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बलों में से एक है, जो आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में आईजी के रूप में अन्नेपु विजया लक्ष्मी की नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- हरमू नदी के किनारे अतिक्रमण पर निगम की सख्ती, नगर आयुक्त ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

संबंधित सामग्री

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक खाद्य पदार्थों की सघन जांच होगी.