न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी से जुड़े मामले में आरोपी सुमन सौरभ को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हुई. मामला CID थाना कांड संख्या 16/2026 से जुड़ा है. सुमन सौरभ पर JPSC 14वीं कंबाइंड सिविल सर्विसेज परीक्षा में अनुचित लाभ लेने का आरोप है. OMR शीट में डिजिटल हेरफेर और जालसाजी का भी आरोप है. वायरल कार्बन कॉपी में सिर्फ 48 प्रश्न हल किए गए थे, जबकि क्लाउड सर्वर की मूल OMR शीट में 99 प्रश्न हल मिले थे. सिविल सेवा के शीर्ष पदों पर चयन के लिए एजेंट से 80 लाख की डील हुई थी. अपने पिता के माध्यम से एजेंट के एकाउंट में 15.90 लाख ट्रांसफर किए थे. सुमन सौरभ और पवन कुमार के बीच WhatsApp चैट भी जांच में सामने आई थी. न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने फैसला सुनाया.
यह भी पढ़ें- हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में कांस्टेबल द्वारा महिला से दुष्कर्म करने के मामले में हाई कोर्ट में फिर हुई सुनवाई