NRHM घोटाला

6.97 करोड़ के NRHM घोटाला मामले में आरोपी प्रमोद कुमार सिंह को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

6.97 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) घोटाला मामले में आरोपी प्रमोद कुमार सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली.

By : Ark Sahuliyar
6.97 करोड़ के NRHM घोटाला मामले में आरोपी प्रमोद कुमार सिंह को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
6.97 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) घोटाला मामले में आरोपी प्रमोद कुमार सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली. हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. मामला धनबाद ACB थाना कांड संख्या 15/2019 से जुड़ा है. आरोप है कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की राशि का गबन किया गया और सरकारी धन को आरोपी के अपने बैंक खाते के अलावा रिश्तेदारों एवं दोस्तों के खातों में ट्रांसफर किया गया. मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है.

प्रार्थी की ओर से अदालत को बताया गया कि आरोपी 6 फरवरी 2026 से जेल में है. यह भी दलील दी गई कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और अब हिरासत में लेकर पूछताछ की आवश्यकता नहीं है. जमानत के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट से ECIR मामले में मिली जमानत का भी हवाला दिया गया. वहीं, ACB ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए मामले को गंभीर वित्तीय गबन और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़ा बताया. हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोपी के खिलाफ 4.16 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. अदालत ने यह भी माना कि मामले के महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही अभी बाकी है और ऐसी स्थिति में गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, 4 और 5 सितंबर को इन मार्गों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.