न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची-टाटा मार्ग पर रामपुर के समीप आज शनिवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हुई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वहीं एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गयी.
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर आवागमन भी प्रभावित रहा.
इसे भी पढ़ें: चतरा: सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की मौत