संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर में स्थानीय दुकानदारों की सक्रियता से एक महिला का सोने का चेन छीनकर भाग रहे एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया.
यह घटना शहर के पंच मुहान चौक के पास हुई. जानकारी के अनुसार, एक महिला बाजार में खरीददारी करने आई थी. तभी दो युवक उसका पीछा कर रहे थे. इसी बीच, दोनों युवकों ने महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया और मौके से भागने लगे.
चेन छीनकर भाग रहे आरोपी युवकों को देख कुछ स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत कार्रवाई की और उनका पीछा किया. दुकानदारों के प्रयासों से एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा.
पकड़े गए उचक्के को दुकानदारों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार युवक से सघन पूछताछ कर रही है ताकि उसके फरार साथी और गिरोह के बारे में जानकारी मिल सके.यह घटना दिखाती है कि कैसे स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी अपराध को रोकने और अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है..
यह भी पढ़ें: एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया