श्रावणी डिज्नीलैंड मेला

मेदिनीनगर में श्रावणी डिज्नीलैंड मेला शुरू, विधायक आलोक चौरसिया व मेयर अरुणा शंकर ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

पलामू के निवासियों के लिए यह मेला बेहद खास है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मेदिनीनगर में श्रावणी डिज्नीलैंड मेला शुरू, विधायक आलोक चौरसिया व मेयर अरुणा शंकर ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  ​मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक शिवाजी मैदान में बुधवार से बहुप्रतीक्षित श्रावणी डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ हो गया. मेले का औपचारिक उद्घाटन विधायक आलोक कुमार चौरसिया, नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मनोज सिंह और वार्ड पार्षद नीरा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान आयोजक पवन गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल और कल्लू चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे.

​उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि पलामू के निवासियों के लिए यह मेला बेहद खास है. ऐसे आयोजनों से समाज में लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और आपस में मेल-जोल बढ़ाने का अवसर मिलता है. उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के मेलों से स्थानीय स्तर पर कई लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलता है. यह मेला पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित होता आ रहा है और सावन के पूरे महीने तक चलता है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह के साथ पहुंचते हैं.

मेले के आयोजक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार डिज्नीलैंड मेले में कई अनोखे और विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं. इनमें सबसे मुख्य आकर्षण जलपरी का शो है, जिसे देखने के लिए लोग आमतौर पर दुबई जैसे शहरों का रुख करते हैं, लेकिन अब वह पलामू में ही लोगों को देखने को मिलेगा. इसके अलावा बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए छिपकली झूला, टावर झूला, सुनामी झूला सहित कई आधुनिक और रोमांचक झूले लगाए गए हैं.
​सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेले में महिलाओं और बच्चों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है. खरीदारी के शौकीनों के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल और मीना बाजार भी सजाया गया है, जहां घरेलू सामानों से लेकर हस्तशिल्प की वस्तुएं उपलब्ध हैं. यह मेला हर साल की तरह इस बार भी पलामूवासियों के लिए मनोरंजन और आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को JPSC व JSSC की कथित अनियमितताओं व छात्र आंदोलन से कराया अवगत

संबंधित सामग्री

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी