सांप रेस्क्यू 

रातू थाना परिसर में सांप दिखने से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू 

रातू थाना परिसर में सांप देखते हो पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. करीब डेढ़ घंटे बाद सांप का रेस्क्यू किया गया.

By : News11 Bharat
रातू थाना परिसर में सांप दिखने से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के रातू थाना परिसर में कल गुरुवार रात एक नाग सांप दिखाई दिया, सांप देखते ही पुलिसकर्मियों एवं वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. करीब डेढ़ घंटे तक सांप थाना परिसर में इधर-उधर घूमता रहा. इधर इसकी सूचना मिलते ही थाना परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.

इसके बाद दलादली निवासी सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ नारायण प्रमाणिक को बुलाया गया. उन्होंने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से नाग को पकड़ लिया. नाग के पकड़े जाने के बाद थाना परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. समय रहते सांप को सुरक्षित पकड़ लिए जाने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. घटना के बाद थाना परिसर में कुछ समय तक लोगों के बीच इसको लेकर चर्चा होती रही.

इसे भी पढ़ें: NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा