रोहन निषाद न्यूज़/11 भारत
बंदगांव/डेस्क: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए दर्दनाक हादसे में झारखंड के 4 लोगों की जान गई है. इसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कुमसिंग मदुरा गांव निवासी 50 वर्षीय मसीह बोरजो की भी मौत हो गई. मसीह बोरजो करीब तीन माह पहले रोजगार के लिए सिक्किम गए थे. वे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव लाने के लिए परिजन सिक्किम के लिए रवाना हो गए हैं.
मसीह बोरजो की भी मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और सहयोग का भरोसा दिलाया है.
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ेंगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आज अहम सुनवाई, सभी आरोपी कोर्ट में होंगे पेश