लापता मजदूर

धनबाद: सोशल मीडिया ने मिलाया बिछड़ा परिवार, 20 दिन बाद विजयवाड़ा से मजदुर की सकुशल घर वापसी 

विजयवाड़ा में लापता हुआ 48 वर्षीय मजदूर सुकर तुरी 20 दिन बाद सकुशल वापस अपने घर धनबाद लौट आये.

By : Dipali Kumari
धनबाद: सोशल मीडिया ने मिलाया बिछड़ा परिवार, 20 दिन बाद विजयवाड़ा से मजदुर की सकुशल घर वापसी 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
सोशल मीडिया के पोस्ट ने एक बिछड़े परिवार को फिर से मिला दिया. दरअसल तमिलनाडु के सेलम से वापस लौटने के दौरान विजयवाड़ा में लापता हुआ 48 वर्षीय मजदूर सुकर तुरी 20 दिन बाद सकुशल वापस अपने घर धनबाद लौट आये. परिवार ने जब पिता की तलाश में सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट किया, तो यह पोस्ट विजयवाड़ा में काम कर रहे रांची के एक युवक अमृत पांडेय तक पहुंची. संयोग से अमृत को सड़क पर भटकते हुए सुकर तुरी मिल गए. इसके बाद इंस्टाग्राम वीडियो कॉल के जरिए पिता और बेटे की बात हुई और परिवार की उम्मीद फिर से लौट आई.

गोविंदपुर के मचामहुल गांव निवासी 48 वर्षीय सुकर तुरी आर्थिक तंगी के कारण तमिलनाडु के सेलम में मजदूरी करने गए थे. 9 अगस्त को वह अपने साथियों के साथ वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान विजयवाड़ा में वह अपने साथियों से बिछड़ गए. जेब में पैसे नहीं थे और किसी से संपर्क करने का भी कोई साधन नहीं था. ऐसे में सुकर तुरी अनजान शहर में करीब 20 दिनों तक भटकते रहे.
इधर घर पर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थी. 

इसी बीच पिता की तलाश में बेटे गुड्डू तुरी ने इंस्टाग्राम पर सुकर तुरी की फोटो और वीडियो पोस्ट कर लोगों से मदद की अपील की. यही पोस्ट विजयवाड़ा में काम कर रहे रांची के युवक अमृत पांडेय तक पहुंची. संयोग से अमृत को सड़क पर भटकते हुए सुकर तुरी दिखाई दिए.फोटो देखकर उन्होंने पहचान कर ली और तुरंत इंस्टाग्राम के जरिए गुड्डू से संपर्क किया.

अमृत पांडेय ने वीडियो कॉल के जरिए गुड्डू की उसके पिता सुकर तुरी से बात कराई. स्क्रीन पर पिता को देखते ही बेटे और परिवार की आंखों में राहत साफ दिखाई दी. इसके बाद सुकर को सुरक्षित घर वापस लाने की कोशिश शुरू हुई. परिजनों ने पिता को वापस लाने के लिए स्थानीय झामुमो नेता अताउल्ला अंसारी से मदद मांगी. अताउल्ला अंसारी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया. आखिरकार 29 अगस्त की रात सुकर तुरी सुरक्षित अपने गांव मचामहुल पहुंच गए. लंबे इंतजार के बाद पिता को सामने देखकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. परिजनों और स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें: परीक्षाओं में गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई! हजारीबाग से दो सगे भाई गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.