टीएसफोर बैठक

तेली साहू समाज संघर्ष समिति का प्रदेश स्तरीय साहू मिलन समारोह 30 को चतरा में

समारोह में विधायक रणविजय साहू होंगे शामिल<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
तेली साहू समाज संघर्ष समिति का प्रदेश स्तरीय साहू मिलन समारोह 30 को चतरा में

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क. तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) की एक बैठक प्रतापपुर प्रखंड के लिप्ता-कुबड़ी में सम्पन्न हुई. इसकी जानकारी तेली साहू समाज संघर्ष समिति के कार्यकारी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जोधन नायक ने गुरुवार को बोकारो थर्मल स्थित कार्यालय में दिए. उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही उपस्थित थे.

बैठक में 30 अगस्त को आयोजित होने वाली साहू मिलन समारोह को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चाएं की गई . समारोह में विधायक रणविजय साहू जी की गरीमामय उपस्थिति रहेगी. सामाजिक निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए बैठक में राजु साव को सर्वसम्मति से प्रतापपुर प्रखंड का अध्यक्ष चुना गया है.बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील साहू ने कहा कि 30 अगस्त को झारखंड के सभी जिला से टीएसफोर के प्रतिनिधिगण साहू मिलन समारोह में शामिल होंगे.प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने सभी प्रखंडों से अधिक से अधिक स्वजातिय लोगों को  समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया. इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: छात्रों के साथ अन्याय कर अपनी पीठ थपथपा रही है सरकार - संदीप वर्मा

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.