गांधी जयंती

गांधी के सत्य-अहिंसा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

सोमा टाना भगत की विरासत, आदिवासी समाज के अधिकार और मांडर के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांधी के सत्य-अहिंसा  संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा - शिल्पी नेहा तिर्की

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आज गांधी जयंती के अवसर पर स्वर्गीय सोमा टाना भगत स्मारक समिति, बीजूपाड़ा, चान्हो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शामिल होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि स्वर्गीय सोमा टाना भगत जी केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही नहीं, बल्कि मांडर विधानसभा के प्रथम विधायक भी थे. उनका जीवन संघर्ष, सादगी, जनसेवा और गांधीवादी विचारों के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा ने हमेशा गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आमजन के बीच से नेतृत्व को आगे बढ़ाने तथा समाज के हर वर्ग को सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य, अहिंसा, समानता, स्वावलंबन और लोकतंत्र का रास्ता दिखाया. आज गांधी जी के इन मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत और प्रत्येक मतदाता का अधिकार महत्वपूर्ण है.

SIR को लेकर उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया को ढाल बनाकर विपरीत विचारधारा रखने वाले लोगों को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार किसी व्यक्ति या विचारधारा की कृपा नहीं, बल्कि नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसकी रक्षा के लिए सजग रहना आवश्यक है.

मंत्री ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में कैंबो में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सिंचाई योजना किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित होगी. सिंचाई की बेहतर सुविधा से खेती को मजबूती मिलेगी, किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि मांडर के समग्र विकास के लिए कृषि, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों के रास्ते पर चलना सिखाया. वहीं स्वर्गीय सोमा टाना भगत जी ने अपने संघर्ष, त्याग और जनसेवा के माध्यम से इस धरती पर गांधीवादी विचारों को मजबूत करने का काम किया. आज उनकी विरासत को याद करना केवल श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके विचारों और मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना है.

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने के बाद से ही वे पंचायतों में पेसा कानून के प्रावधानों के अनुरूप चुनाव तथा आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं. इस संघर्ष के दौरान कई बड़े जनआंदोलन और रैलियां हुईं तथा कई साथी शहीद हुए, लेकिन संघर्ष और संकल्प कभी कमजोर नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि “हम गांधी के विचारों को मानने वाले लोग हैं. हमारा रास्ता सत्य और अहिंसा का है. लेकिन जब लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों पर चोट होती है, तब संविधान के दायरे में रहकर मजबूती से आवाज उठाना और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना भी हमारा अधिकार और जिम्मेदारी है.”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के रास्ते तथा स्वर्गीय सोमा टाना भगत जी के संघर्ष, त्याग और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मांडर के विकास, आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा.

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मंगरू भगत, मो. इस्तियाक, अजीत सिंह, भरत देव टाना भगत, मंगलेश्वर उरांव, मोहिबुल्लाह, प्रियंका उरांव, दिलीप सिंह, महादेव उरांव, शिव उरांव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: ब्लॉक के अनुसेवक का शव पहुंचा पैतृक गांव, अंतिम दर्शन को उमड़े अधिकारी व ग्रामीण

 

संबंधित सामग्री

गोनियटो में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गोनियटो में आयोजित 16वाँ टिकैत कुमार महतो ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

उद्धाटन मैच ईएफसी क्लब एव एफसी क्लब के खिलाड़ियों के बीच खेला गया. जिसमें ईएफसी टीम प्लेंटी सूट आउट 3-5 से विजेता बनी

चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

चतरा: भद्रकाली मंदिर के पुजारी स्वामी श्रीनिवास की संदेहास्पद मौत, फंदे से लटका मिला शव

चतरा जिले के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.

Asian Games में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 10 पदक, महिला हॉकी में 44 साल का सूखा खत्म

Asian Games में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, 6 गोल्ड के साथ जीते कुल 10 पदक, महिला हॉकी में 44 साल का सूखा खत्म

बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण पदकों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, तीरंदाजी और कुश्ती में भी मिला गोल्ड

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

मां ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

सुबह जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई तो अपने कमरे में रस्सी से लटका मिला शव

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वामी जी से की मुलाकात 

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वामी जी से की मुलाकात 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज योगदा सत्संग समिति ऑफ़ इंडिया के परमहंस योगानन्द पथ, बहु बाजार, चुटिया स्थित योगदा सत्संग आश्रम पहुंचकर स्वामी ईश्वरानंदजी एवं स्वामी निर्मलानंदजी से मुलाकात की.