रीमिक्स फॉल

रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान एक छात्र की मौत, दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था निलेश

रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 19 वर्षीय छात्र निलेश कच्छप की मौत हो गई. निलेश रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा का रहने वाला था.

By : Ark Sahuliyar
रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान एक छात्र की मौत, दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था निलेश

न्यूज़11 भारत 
खूंटी/डेस्क:
रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 19 वर्षीय छात्र निलेश कच्छप की मौत हो गई. निलेश रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि निलेश अपने दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने पहुंचा था. रीमिक्स फाँल में मौजूद चट्टान को पार करने के दौरान पैर फिसलने के कारण निलेश गहरे पानी में चला जाता है और डूबने लगा. निलेश को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया. इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. लाइफ जैकेट की मदद से ग्रामीणों ने पानी में उतरकर उसकी तलाश की. 

घटना की सूचना मिलने के बाद मारंगहादा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद निलेश को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद उसे मारंगहादा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. कुमार आलोक बिहारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. निलेश संत लुईस इंटर कॉलेज, पुरुलिया रोड, रांची में 11वीं कक्षा का छात्र था. वह सेवानिवृत्त सैनिक सुनील कच्छप का पुत्र था. 

उसके पिता वर्तमान में रांची एयरपोर्ट में कार्यरत हैं. परिजनों के अनुसार, निलेश को तैरना नहीं आता था. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, हादसे के बाद रीमिक्स फॉल में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने फॉल जैसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है.

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.