कुकडु प्रखंड के नाजिर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

By : Vaibhaw Vikram
कुकडु प्रखंड के नाजिर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड में पदस्थापित नाजीर तापस सरकार का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया. मिली  जानकारी के अनुसार तापस सरकार प्रखंड संबंधी कार्य से सरायकेला जा रहे थे  इसी दौरान ईचागढ़ के बाकलतोड़िया के समीप अचानक उसे चक्कर जैसा आया तब वह  बाइक रोककर आराम करने बैठ गए और इसके बाद वे अचानक बेहोस होकर गिर पड़े. राहगीरों की सूचना पर उन्हें तत्काल पातकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. तापस सरकार अपने सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे. उनके असामयिक निधन से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है. वे मूल रूप से पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर के रहने वाले थे. वे अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी व एक बेटा छोड़ गए हैं. बेटी की शादी हो चुकी है. कुकड़ू प्रखंड के पहले सरायकेला अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित थे.

यह भी पढ़ें: वजीरगंज में जेसीबी और डाक पार्सल वैन की टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

संबंधित सामग्री

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार