सुदेश महतो

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले सुदेश महतो, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा 

सुदेश कुमार महतो ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की.

By : Dipali Kumari
बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले सुदेश महतो, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कल मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में बंगाल के उज्ज्वल भविष्य, विकास और सकारात्मक वातावरण की कामना की. 

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बंगाल विकास की नई दिशा में आगे बढ़े. मुलाकात के दौरान क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जनभावनाओं से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई. सुदेश कुमार महतो ने इन विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.

इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने झारखंड की प्रसिद्ध सोहराय पेंटिंग एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया. वहीं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिणेश्वर काली की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सुदेश कुमार महतो को सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड पुलिस के DSP पर पत्नी की शिकायत पर FIR, मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप
 
संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.