सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'युवा शक्ति ही बदलेगी झारखंड...'

By : Vaibhaw Vikram
सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'युवा शक्ति ही बदलेगी झारखंड...'

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि युवा शक्ति ही झारखंड की दिशा बदलेगी. हेमंत सरकार युवाओं के हितों को नजरअंदाज कर रही है और राज्य में माफिया राज चल रहा है, जो उसे भारी पड़ेगा. सुदेश महतो लातेहार में युवा आजसू के पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और संबोधित किया.

सुदेश महतो ने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं. झारखंड के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलाव में युवाओं की भागीदारी निर्णायक भूमिका निभाएगी. उन्होंने युवाओं से संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनने तथा राज्य के अधिकार, पहचान और विकास के लिए मजबूती से संघर्ष करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान एवं विकास के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

युवा आजसू का पलामू प्रमंडल स्तरीय युवा सम्मेलन सह सामाजिक मंथन कार्यक्रम लादू बाबु बैंक्वेट हॉल, चंदवा (लातेहार) में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों, युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो का गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत शामिल हुए.

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ भगत ने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं के विचार, संगठन की मजबूती और सामाजिक सरोकारों पर गंभीर मंथन का सशक्त मंच बना. बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि झारखंड का भविष्य जागरूक और मजबूत हाथों में है. 
 
इस मौके पर केंद्रीय सचिव शंकर विश्वकर्मा, विकेश शुक्ला, इम्तियाज अहमद नजमी,  विजय मेहता, जितेंद्र सिंह, गढ़वा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, लातेहार जिला अध्यक्ष अमित पांडे, लातेहार महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रीमा देवी, तुलसी शुक्ला, शंकर उरांव, मुकेश यादव, नीरज यादव, राहुल मिश्रा, रविन्द्र ठाकुर के साथ साथ पार्टी के कई सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने लगाया हार का छक्का, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी RCB

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य