न्यूज़11 भारत
देवघर/डेस्क: आज सावन की तीसरी सोमवारी, बांग्ला सावन की अंतिम सोमवारी और संक्रांति के साथ नाग पंचमी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. आज बाबा के दरबार में 3-4 लाख कांवरियों के पहुंचने की उम्मीद है. देर रात से ही मंदिर परिसर में कांवरियों की लंबी कतार लग गयी. वहीं आज सुबह करीब 4:15 बजे बाबा मंदिर का कपाट खुलते ही अर्घा के माध्यम से बाबा पर जलार्पण शुरू हो गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाहरी अर्घा के माध्यम से भी जलार्पण कर रहे हैं. पूरा मंदिर परिसर 'बोल बम' के जयकारों से गूंज उठा है. बाबा पर जलार्पण के बाद माता पार्वती मंदिर सहित मंदिर परिसर के सभी मंदिरों में भी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना और जलार्पण कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: दुमका: तीसरी सोमवारी पर बासुकिनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, देखिए तस्वीरें